कार से कुचलकर महिला की मौत
बाराबंकी। कोठी क्षेत्र में कार से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटुवा मजरे धौरहरा गांव निवासी सुंदरा (58) पत्नी स्वर्गीय बाबादीन की कार के नीचे दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि एक कार से कुछ लोग स्कूल का प्रचार करने नकटुवा गांव आए थे। कार को बैक करने के दौरान महिला उसकी चपेट में आ गई। सुंदारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत मेें ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।