फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, छह घायल
विज्ञापन

बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा टैंपो पलटने से छह लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक सीतापुर के महमूदाबाद थानान्तर्गत ग्राम बम्होरी निवासी रामकिशुन (40) फतेहपुरक्षेत्र के ग्राम निजामपुर में अपनी ससुराल से सोमवार सुबह साइकिल से बड्डूपुर के सालेपुर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहा था। गौरभारी गांव के पास पीछे से चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में राम किशुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर में रविवार को घायल हुए एक खलासी सचिन (23) निवासी ग्राम इतला थाना परसापुर जनपद मेरठ की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सोमवार को सूरतगंज के पास टैंपो पलटने से उस पर सवार ओसेरीपुर निवासी गुलाबा देवी व ढकवा निवासी गुरु प्रसाद, सूरतगंज निवासी शरीफ समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें