फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे सागौन और शीशम के कीमती पेड़ चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 14 बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन


हाईवे पर सागौन-शीशम के पेड़
चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
क्रासर
- उत्तराखंड से लेकर बरेली व शाहजहांपुर और बाराबंकी से बहराइच तक सक्रिय
-डीसीएम व दस लाख की लकड़ी, तमंचे और औजार समेत 14 बदमाश गिरफ्तार

फोटो-13
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। बाराबंकी की क्राइम ब्रांच और सफदरगंज पुलिस ने हाईवे पर सागौन और शीशम के पेड़ों को रात में ही काटकर उठा ले जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के चौदह लोगों को दबोचा गया है। पुलिस ने बताया कि यह गैंग उत्तराखंड से लेकर बरेली, शाहजहांपुर होते हुए बाराबंकी तक सक्रिय था। यह गैंग दिन में रेकी करने के बाद रात में पेड़ को काटकर चुपचाप डीसीएम पर ही रख लेते थे। इस कारण किसी को भनक तक नहीं लगती थी। पुलिस ने इनके पास से डीसीएम और पेड़ काटने के औजार, रस्सा, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है।
एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच व सफदरगंज पुलिस टीम ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो हाईवे किनारे लगे सरकारी व अन्य लोगों के शीशम व सागौन के पेड़ चोरी से काटकर उन्हें कानपुर व बरेली जनपदों में ले ट्रक व डीसीएम से ले जाकर बेचते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में कुर्बान अहमद निवासी किच्छा वार्ड नंबर पांच जनपद ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, शब्बीर व इशहाक व शाकिर तीनों निवासी मोहल्ला फर्रकपुर कस्बा व थाना फरीदपुर जनपद बरेली के हशमत, इकरार, दिलशाद, सत्यपाल राठौर, जमालुद्दीन, छोटे अलवी व राजेश लोधी निवासी ग्राम डंडूली थाना फरीदपुर बरेली, श्यामपाल यादव निवासी ग्राम नवादा विसखंडी थाना फरीदपुर बरेली, शमशाद निवासी ग्राम दड़ौली थाना फरीदपुर बरेली व धिरीपाल निवासी ग्राम मठिया लाइनपार कस्बा व थाना फरीदपुर बरेली शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि इस गिरोह के बदमाशों का जाल पूरे प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
इस पुलिस टीम को मिली सफलता
इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम में शामिल क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल, एसओ सफदरगंज पीके सिंह, मुन्ना कुमार, कमलेश कुमार, हरिलाल यादव, संदीप दुबे, मनीष दुबे, बलिकरन, आदिल हाशमी, शैलेंद्र, फतेहबहादुर, अनुराग उपाध्याय, सुनील कुमार यादव, शैलेंद्र व राजकुमार तिवारी आदि पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें