दो ट्रकों में भिड़ंत,चालक, खलासी घायल
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नेशनल हाईवे पर डिवाइडर फांद कर विपरीत दिशा पहुंचा एक ट्रक एक दूसरी ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के दिलौना मोड़ पर शुक्रवार की देर रात हुआ। फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक को नींद आने के कारण ट्रक डिवाइडर को तोड़ विपरीत दिशा में आ गया। इसी दौरान एक दूसरे ट्रक से टकराते हुए ट्रक पेड़ से जा भिड़ा।
हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने ट्रक में फंसे चालक व खलासी को निकालकर सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया । यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। घायल ट्रक चालक नौशाद व खलासी जावेद बिजनौर के मंडला के निवासी है। कोतवाल बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।