फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 73 मवेशी बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों में लदे मिले 126 मवेशी बरामद, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। चार ट्रकों में लदे 126 मवेशियों को पुलिस ने बरामद किया हैं। पुलिस ने चालकों सहित 10 पशु तस्करों को गिरफ्तार करके पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
मंगलवार सुबह लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर त्रिवेदीगंज के निकट पुलिस ने घेराबंदी करके तेज गति से जा रहे दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली। ट्रकों में 73 मवेशी भर कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे जिनमें एक दूसरे के नीचे दबकर हवा पानी की कमी से चार की मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने मरे गए मवेशियों का पोस्टमार्टम किया और कई बीमार पशुओं का इलाज किया। पुलिस ने दोनो ट्रकों के चालक समेत छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जिला रामपुर के थाना भोटपुर के गांव मिल्क मिर्जाबाद के बब्बू, शाकिर, खादिम, आजम व जिला मुरादाबाद के थाना घोटपुर के गांव पीपलसाना के नजिम व ढ़ीगरपुर के इकराम के विरुद्ध पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हैदरगढ़ कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि हैदरगढ़ में मंगलवार को दो ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे 53 मवेशी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान शाहीद, कलीम, इरफान के रूप में हुई। चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें