टीएसआई से भिड़ी महिला, किया हंगामा
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल तिराहे पर एक विक्षिप्त महिला ने शनिवार रात खूब हंगामा किया। पटेल तिराहे के पास खड़े वाहनों की महिला तोड़फोड़ करने लगी। महिला को जब टीएसआई सूर्यनाथ यादव ने रोका तो वह उनसे भिड़ गई और मारपीट पर आमादा हो गई। महिला को विक्षिप्त देख टीएसआई ने किसी तरह समझाया बुझाया और कोतवाली को सूचना दी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले गई। टीएसआई सूर्यनाथ यादव ने बताया कि महिला विक्षिप्त है उसे महिला पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली भेज दिया गया है।