फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट लगने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में गिरा बेकाबू ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

कोठी। सड़क की गिट्टी लेकर भानमऊ आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गड़ढे में गिर गया। हादसे में घयल चालक की इलाज के दौरान सीएचसी में मौत हो गई। कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के नगलीपुर गांव निवासी विश्वनाथ लखनऊ के शिवांश कंस्ट्रक्शन फर्म की ट्रक चलाता है। इस फर्म का काम वर्तमान समय पर भानमऊ के पास चल रहा है। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे चालक प्लांट से सड़क की मिक्स गिट्टी लेकर आ रहा था भानमऊ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे चला गया जिससे वह बेहोश हो गया। यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौ नंबर पर दी। सूचना पर पुलिसकर्मी उसे सीएचसी कोठी लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के पुत्र शोभित पाल ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है जबकि गाड़ी मालिक चंद्रशेखर ने गाड़ी गड्ढे में जाने के बाद चालक को चोट लगने से मौत की तहरीर कोठी पुलिस को दी है। सीएचसी के डॉक्टर विकास यादव ने बताया जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह ठीक तरह से होश में नहीं था। हो सकता है उसके सिर मे अंदरूनी चोट रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें