फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में घुसा ट्रक 10 मुसाफिर घायल

Sat, 20 Feb 2016 12:27 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा से सवारियां लेकर कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ब्रेकर को पार करने के लिए धीमी हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसमें घुस गया।
विज्ञापन


इससे बस सवार योगेंद्र मिश्र निवासी लालगंज, पुरुन देवी निवासी भीमगंज डलमऊ, अंजू निवासी मधुकरपुर मजरे रायपुर टप्पा हवेली समेत 10 मुसाफिरों को चोटें आईं। योगेंद्र, पुरुन और अंजू की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने योगेंद्र और पुरुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें