फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों से 1.15 लाख ठगे

Wed, 03 Aug 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन
कुरथरा निवासी एक युवक से कबूतरबाजों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसका पासपोर्ट व कई कागजात वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पर की तो आरोपियों ने पुलिस की मिलीभगत से कुछ रुपये वापस कर जबरन सुलह करा लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक व आईजी से कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। 

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा निवासी दलित इंदल कुमार पुत्र रमेश चंद्र से सऊदी अरब में एक कंपनी में 12 सौ रियाल दिलाने के नाम पर सीतापुर जनपद के ग्राम पैंगबरपुर थाना रामपुर मथुरा निवासी इश्तियाक पुत्र रमजान, कलीमुद्दीन पुत्र इश्तियाक व कुरथरा निवासी फरमान पुत्र बहराइची ने युवक से 1.15 लाख रुपये व उसका पासपोर्ट व अन्य कागजात ले लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसने तीनों को यह रकम बीते 20 जून को दी थी। उसके कुछ दिन बाद फरमान अली ने उसे सऊदी में खेतों में मजदूरी करने के नाम का वीजा थमाते हुए जाने को कहा। जिस पर पीड़त ने कहा कि बात कंपनी में काम दिलाने की थी तो वह खेतों में मजदूरी करने नहीं जाएगा और उसने रुपये व पासपोर्ट वापस करने की मांग की।

जिस पर 29 जुलाई को आरोपी इश्तियाक ने इंदल कुमार रावत को फोन कर मसौली थाने पर आकर रुपये ले जाने की बात कही। पीड़ित जब थाने पहुंचा तो तीनों कबूतरबाजों ने उसे मात्र 31 हजार रुपये देकर सिपाहियों की मिलीभगत से जबरन सुलह करा लिया।

उसके बाद आज तक पीड़ित का पासपोर्ट व अन्य कागज नहीं लौटाया। आरोप है कि तीनों बाकी का पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहें है। जिससे आजिज होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक व आईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। 

मामला मेरे संज्ञान में है। इंदल को एजेंटों ने वीजा व फ्लाइट का टिकट दिया था। देर से एयरपोर्ट पहुंचने पर उड़ान नहीं हो सकी। अब यह एजेंटो से तत्काल पैसे मांग रहे हैं। पूरी जांच कर ली गई है। जब वीजा का पैसा वहां से वापस आएगा तभी इसको बाकी की रकम एजेंट द्वारा वापस कराया जाएगा। -अवधेश यादव, थानाध्यक्ष मसौली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें