बाराबंकी। जिले में बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर पुलिसिंग करने का आदेश डीआईजी फैजाबाद रेंज ने अपने मातहतों को दिए हैं। गुरुवार को पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में डीआईजी ने कहा कि सभी एसओ अपने क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों का खुलासा करे और लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करवाए। वहीं, रमजान व सावन माह में होने वाले मेले पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिए और आगामी पंचायत की भी समीक्षा की।
पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते