फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक सील करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय क्षेत्र के एक बच्चे की सीएचसी पर हुई मौत के मामले में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। एक झोलाछाप की क्लीनिक सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुछ ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। आरोप लगाया कि मौत सीएचसी पर हुई है। पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक पर ताला डाला गया।
विज्ञापन

बदोसरायं थाना क्षेत्र के ग्राम मरौचा निवासी रजितरराम का पुत्र मोहित यादव (12) अपने ननिहाल दुल्हदेपुर गांव में रहता थ। बुखार से पीड़ित होने पर उसका इलाज गांव के ही एक झोलाछाप की क्लीनिक पर हो रहा था। बृहस्पतिवार शाम उसकी तबियत बिगड़ने पर सीएचसी टिकैतनगर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार को इसे लेकर सीएचसी दरियाबाद के अधीक्षक डॉक्टर संजय पांडे, टिकैतनगर के अधीक्षक संजय गुप्ता की टीम झोलाछाप की क्लीनिक सील करने दुल्हदेपुर पहुंची। इससे पहले ही आरोपी भाग गया था। इस दौरान यहां के कुछ ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

ज्वाला प्रसाद व अनिल ने कहा कि मौत सीएचसी में हुई है। इसकी शिकायत की जाएगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें