फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान फायरिंग, ग्राम प्रधान समेत नौ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र के उखड़ी गांव में दो हुई मारपीट की घटना में एक महिला ने प्रधान समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। जबकि प्रधान ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम मढ़ी मजरे उखड़ी निवासी महिला बीनू ने पुलिस को बताया कि बुधवार को खेतों में काम करने के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के प्रधान राजेश, विप्र कुमार, विवेक, विकास, हरिश्चंद्र, अरविंद समेत सात लोगों ने अवैध असलहे के दम पर मारपीट की। बचाने आई बीनू की भतीजी सुमन (12) को भी पीटा।
इस दौरान जब बीनू व उसकी भतीजी घर में घुस गई तो विप्र कुमार ने फायर भी किया। उधर, प्रधान राजेश द्वारा दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि बीती 25 अक्टूबर को गांव के शिवराज व पप्पू ने उसके साथ मारपीट की। पथराव भी किया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें