फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगना समेत तीन आरोपियों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धोखाधड़ी, जालसाजी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन गैंगस्टर के आरोपियों की दो करोड़ रुपये की सम्पत्ति शुक्रवार केे पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त की है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत की गई।
विज्ञापन

सुबेहा थाने में गिरोह के सरगना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बल्हावापुर निवासी निर्मल सिंह व उनके सहयोगी असंद्रा थाने के पूरे जबर मजरे हकामी निवासी शिव कुमार सिंह तथा दरियाबाद थाना क्षेत्र के उसरा औसेरगढ़ निवासी हरविन्दर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद विवेचना कर रही पुलिस ने इस संगठित गिरोह द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी और हत्या जैसे कार्यों से अर्जित संपत्ति चिह्नित कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। इस पर डीएम ने गिरोह के सरगना समेत तीनों आरोपियों की दो करोड़ तीन लाख रुपये कीमत की संपत्ति में सुबेहा थाने के थलवारा स्थित भूमि, मकान व पोल्टी फार्म को गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आदेश का अनुपालन कराने के लिए सीओ जेएन अस्थाना और नायब तहसीलदार आकाश संत के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक की टीम ने मकान, पोल्टी फार्म और भूमि पर अपना बोर्ड लगाकर कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें