फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दो प्रधान समेत 10 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर/कोटवासड़क (बाराबंकी)। जैदपुर व रामसनेहीघाट थाना क्षेत्रों में मारपीट के मामलों में दो प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जैदपुर वाली घटना में प्रधान समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के वजीउद्दीनपुर के रामसमुझ व संतराम के बीच में गली के ऊपर छत का छज्जा निकालने का विवाद चल रहा था। बुधवार शाम रामसमुझ अपने हिस्से का छज्जा बनवा रहे थे। आरोप है कि संतराम ने अपने लोगों के साथ मिलकर छज्जा गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सीताकांत, राजकुमार, शिवकुमार समेत चार लोगों को थाने पकड़ लाई।
एक पक्ष की तहरीर मिलने पर प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध मारपीट व छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। इनका चालान शांतिभंग में हुआ है। इसी तरह रामसनेहीघाट थाने में प्रधान व उसके एक सहयोगी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। भोजपुर मजरे सदुल्लापुर निवासी विपुल वर्मा के अनुुुसार शिकायत को लेकर बुधवार को प्रधान दिलीप मौर्य व नीरज मौर्य ने पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें