फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जज ने अधिवक्ताओं पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वकीलों द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान एक महिला जज ने शुक्रवार को बार एसोसिएशन के महामंत्री व वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ हाईकोर्ट को अवमानना का वकीलों का संदर्भ भेज दिया है। जज ने दुर्व्यवहार करने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला जज ने जिला जज के जरिए इस संदर्भ में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजा है। अपने पत्र में जज ने वकीलों से अपनी जानमाल को खतरा बताया है और उचित सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, बार एसोसिएशन की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर वकीलों ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था। इसके चलते विभिन्न अदालतों में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा।
इस दौरान महिला जज अपनी अदालत कक्ष में बैठकर न्यायिक कार्य कर रहीं थीं। तभी बार के पदाधिकारियों ने उनके अदालत कक्ष में पहुंचकर वहां उपस्थित वकीलों को न्यायिक कार्य करने से मना किया। अदालती पत्रावली के मुताबिक, इस दौरान महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य ने जज से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उनसे कोर्ट से उठकर चैंबर में चले जाने को कहा और अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें