फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार खनन माफिया की 4.8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिट्टी का अवैध खनन करने वाले माफिया पर पुलिस व प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई में चार आरोपियों की करीब चार करोड़ आठ लाख से भी अधिक की संपति कुर्क की गई है। इस कार्रवाई के चलते खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को पुलिस द्वारा आरोपियों के घर पर डुग्गी पिटवाकर मुनादी भी कराई है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में खनन माफिया की चार करोड़ आठ लाख 45 हजार 989 रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में जब्त की गई है। इन आरोपियों में विनोद यादव निवासी भूहेरा थाना कोतवाली नगर का एक पक्का मकान, पांच डंपर व एक जेसीबी को मिलाकर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क हुई है।
दूसरे आरोपी पंकज कुमार निवासी ग्राम महरूपुर थाना कोठी करीब 63 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। तीसरे आरोपी दीपक कुमार निवासी महरूपुर थाना कोठी की करीब 22 लाख की संपत्ति कुर्क की गई है। वहीं चौथे आरोपी अर्जुन यादव निवासी मकदूमपुर थाना कोतवाली नगर की करीब एक करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क हुई है।
विज्ञापन

सपा विधायक का भतीजा है अर्जुन
कार्रवाई में सपा के सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव का सगा भतीजा अर्जुन यादव पुत्र धर्मेद्र यादव भी शामिल है। गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी जब्त की गई संपत्ति में एक डंपर, एक एमजी हेक्टर कार, एक हॉन्डा कार, एक ऑडी कार व एक बीएमडब्लू कार भी शामिल है।
सतरिख पुलिस ने सोमवार को मकदूमपुर स्थित अर्जुन यादव के घर पहुंचकर डुग्गी पिटवाकर मुनादी करवाते हुए लोगों को बताया कि अर्जुन यादव की यह कार व डंपर कुर्क किया गया है। यदि इस नंबर के वाहन किसी को मिले तो वह पुलिस केे बताए जिससे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके।
शराब माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि शराब माफिया दानवीर सिंह निवासी हरिहरपुर रैकवारी थाना कोतवाली देहात जिला बहराइच गैंग के खिलाफ थाना मसौली से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसके तहत इनकी संपति जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। शराब माफिया दानवीर सिंह की करीब एक करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने बहराइच स्थित उनके घर जाकर इस बात की डुग्गी पिटवाते हुए मुनादी भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें