फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेड़ के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से चला आ रहा विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे से पांच लोग घायल हुए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बंजरियापुरवा का है। यहां के निवासी सोनेलाल व सियाराम के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के सियाराम उसका बेटा राहुल व पूजा घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के सोनेलाल व उसकी पत्नी सवित्री को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया। राहुल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें