जैदपुर (बाराबंकी)। हरख प्रथम सीट से जिला पंचायत सदस्य द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को जीत की बधाई देने वाला एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिस फोटो पर क्षेत्र के कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी करके फिर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य के भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आठ नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
हरख प्रथम सीट से इस बार मो. हारून राईन जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा की करारी हार के बाद बीजेपी की राजरानी रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी को हारून द्वारा बधाई देते हुए एक फोटो उसी दिन शाम को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था।
लेकिन कुछ लोगों ने उसी फोटो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करके सोशल मीडिया पर फिर से वायरल करते हुए जिला पंचायत सदस्य हारून के विषय में लिख दिया था। जिसका सदमा हारून के छोटे भाई तुफैल को बहुत हुआ है। उन्होंने इसकी शिकायत जैदपुर थाने में की थी। जिसमें आठ लोगों के नाम सहित कुछ अज्ञात लोग भी शामिल हैं। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)