फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव मिले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने बताया कि दोनों का विवाह इसी माह 16 जुलाई को होना था। दोनों की मौत एक साथ कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शनिवार को सफीपुर रेलवे फाटक के निकट आलापुर बाजार के पास एक युवक व एक युवती ने लखनऊ के तरफ से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर जब ग्रामीणों ने यह घटना देखी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों की पहचान ज्योति (20) निवासी गांधी नगर सिविल व सूरज (22) निवासी गांधीनगर के रूप में कराई। कोतवाल ने बताया कि जांच में पता लगा कि दोनों में प्रेम संबंध था। दोनों लोग स्वजातीय गौतम बिरादरी के हैं।
इनके बीच प्रेम प्रसंग का पहले तो परिजनों ने विरोध किया था लेकिन बाद में इनका विवाह तय करवा दिया था। एक सप्ताह पहले इन दोनों की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ था। इसी महीने 16 जुलाई को इनका विवाह होना था। कोतवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने और जांच में जो भी जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी प्रेमी युगल ने की खुदकुशी
जिले में दो दिन पहले भी दरियाबाद थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। इस मामले में अगले दिन युवक का शव बदलने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया था। इसके बाद अब प्रेमी युगल के खुदकुशी का यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें