फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के माल बाबू रिश्वत कांड की सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील हैदरगढ़ कार्यालय में भूमि फ्रीहोल्ड करने के नाम पर हुए रिश्वत कांड की जांच सीओ द्वारा की जाएगी। चार दिन पहले रिश्वत लेते वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम ने माल बाबू के पद पर तैनात लिपिक को निलंबित कर तहसीलदार के माध्यम से कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संबंधित मामले की जांच सीओ स्तर से होने की खबर फैलते ही तहसील में भ्रष्टाचार के खेल से जुड़े कर्मियों व बिचौलियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में राजस्व लिपिक कौशर हुसैन मालबाबू के पद पर कार्यरत थे । बीते शनिवार को अज्ञात से बीस हजार रुपया लेकर मेज की दराज में रखने और काम हो जाने का भरोसा दिलाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। यह रकम जमीन को गैर खेती का बनाने के लिए देने की चर्चा थी।
मामले सामने आने के बाद एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने तत्काल मालबाबू को हटा कर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर संग्रह विभाग में लिपिक आशा सिंह को मालबाबू का कार्य देकर सहायता के लिए दो चकबंदी लेखपालों को तैनात कर रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन

डीएम डॉ आदर्श सिंह ने रिश्वत लेने के आरोप में फंसे कर्मी को तत्काल निलंबित कर तहसीलदार को पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। तहसील कार्यालय में रिश्वत लेने का यह कोई पहला मामला नही है । कुछ माह पहले वरासत मामले में रिश्वत मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ था। प्रकरण की जांच तहसीलदार ने की थी ।
आरोप है कि तहसील कार्यालय में हैसियत प्रमाणपत्र , भूमि के श्रेणी परिवर्तन से लेकर अन्य तरह के प्रमाणपत्र बनाने के कार्य बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं हो पाते हैं। तहसील बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र , भाकियू सहित अन्य संगठन भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहे हैं लेकिन राजस्व अधिकारी मामले में लीपापोती कर मातहतों को बचाने की कोशिश में ही जुटे रहते हैं।
लिपिक के वीडियो वायरल होने की रिपोर्ट रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने दर्ज की है । मामले में आरोपी से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है । रुपया देने वाले व वीडियो बनाने वाले की पहचान कर मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें