फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण ,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व अपहृत हुई एक किशोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र की रहने वाले किशोरी नौ मई की रात घर से खेत के लिए गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। दूसरे दिन शंका होने पर बालिका के पिता ने गांव के ही राम सुधारे से इस संबंध में पूछा तो वह नाराज हो गए और उसे धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली में जाकर मामले की तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग किया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने राम सुधारे व उसके दो पुत्रों अन्नू तथा नान्हा के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करके मुख्य आरोपी अन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें