फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया समेत छह अपराधियों की 5.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने खनन माफिया समेत छह शातिर अपराधियों की करीब पांच करोड़ पंद्रह लाख की संपत्ति कुर्क की है। जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खनन माफिया विनोद यादव, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा एवं भू-माफिया रमेशचन्द्र ,फूलचन्द्र के विरुद्ध धारा गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध से अर्जित कुल लगभग 3 करोड़ 85 लाख 73 हजार की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इनके द्वारा चोरी से जमीनों पर अवैध खनन का अपराध कर सम्पत्ति अर्जित का काम किया जा रहा था। यह गैंग बनाकर अपने गैंग के सदस्यों के साथ दूसरों की जमीनों पर चोरी से/ बिना अनुमति के मिट्टी का खनन करवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के चार डंफर, दो जेसीबी, एक एक्सयूवी, एक मकान आदि को कुर्क करने की कार्रवाई की है।
इसके साथ ही सफदरगंज निवासी मोहम्मद रफीक की एक करोड़ पंद्रह लाख की संपत्ति कुर्क की है। इसी तरह रामसनेहीघाट पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जय प्रकाश पाठक की भी करीब तीस लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें