फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छावनी में तब्दील रही कचहरी

विज्ञापन
बाराबंकी। जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य गेट से आने-जाने वाले लोगों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में एक आरोपी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की संभावना पर शुक्रवार को कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक कचहरी आने वाले लोगों की चेकिंग जारी है। हालांकि जब किसी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं एसपी इसे रूटीन चेकिंग बता रहे हैं।
विज्ञापन

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन में हुए फर्जीवाड़ा में शहर कोतवाली में मऊ जिले की डॉक्टर अलका राय और मुख्तार अंसारी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज है। इनमें एक आरोपी राजनाथ यादव जेल भी जा चुका है। जबकि कई अन्य आरोपी पुलिस की रडार पर है। इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस सूत्रों को पता लगा कि कोई आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच रहा है। इसके बाद कचहरी के सभी तीनों गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर चेकिंग शुरू करवा दी गई।
सीओ सिटी सीमा यादव, कोतवाल पंकज सिंह पूरे दिन पुलिस टीम के साथ जांच में जुटे रहे। लेकिन इस दौरान कोई भी ऐसा व्यक्ति कचहरी नहीं पहुंचा जिसका मुख्तार गैंग से कोई संबंध रहा है। वहीं मामले में बाराबंकी कनेक्शन की जांच के लिए पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए है लेकिन अभी तक कोई अन्य ऐसा नाम नहीं सामने आ सका है जिसको इस मामले में पुलिस आरोपी बना सके। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित होकर रह गई है।
विज्ञापन

पंजाब में अभी सक्रिय है पुलिस टीम
एंबुलेंस मामले में जांच करने के लिए सीओ हैदरगढ़ नवीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पंजाब में अभी भी सक्रिय है। वहीं जल्द ही पुलिस की टीमें मऊ व बांदा जेल जाकर मुख्तार से पूछताछ करने की भी तैयारी कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक सिर्फ एक गिरफ्तारी हुई है लेकिन जल्द ही कई अन्य लोग भी सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं।
कचहरी परिसर में पुलिस ने रूटीन चेकिंग की है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज केस में पुलिस की जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें