फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई थी युवती की हत्या

विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के गांव में हुई घटना की जानकारी लेते आईजी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। मनोरोगी दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। जैदपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में सरसों के खेत में युवती का शव निर्वस्त्र मिला था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वहीं सोमवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद गांव ले जाकर कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को लेते हुए एसपी सुबह मौके पर पहुंच गए। वहीं आईजी अयोध्या रेंज भी जांच करने के लिए मौके पर व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेेेे। यहां डीएम व एसपी से पूरे मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में तनाव व दहशत का माहौल है। इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।
कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय मनोरोगी युवती रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से खेत जाने को निकली थी। इसके बाद शाम को उसके गांव से करीब चार सौ मीटर दूरी पर जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरसों के खेत में युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की थी। वहीं सोमवार सुबह करीब दस बजे एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी मनोज पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

मामले में जैदपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने शक के आधार पर करीब 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। सोमवार दोपहर आईजी अयोध्या रेंज संजीव गुप्ता भी घटनास्थल और शहर में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मौजूद मृतका के परिवारजनों से बात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
इस दौरान डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी आरएस गौतम भी मौजूद रहे। उधर एहतियात के तौर पर मृतका के गांव में जैदपुर सहित सफदरगंज, सतरिख, कोठी, रामसनेहीघाट और असंद्रा थाने की पुलिस तैनात है। आईजी ने बताया कि केस दर्ज कर वारदात का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। दुष्कर्म के संबंध में आईजी कहना है कि उन्होंने अभी पीएम रिपोर्ट नहीं देखी है।
शव पहुंचते ही दहाड़ मारकर रोने लगीं महिलाएं
मृतका के शव का अंतिम संस्कार सोमवार को दिन में करीब तीन बजे उसके गांव की पुश्तैनी भूमि पर किया गया। अंतिम संस्कार के समय भारी पुलिस बल अधिकारियों के साथ मौजूद था। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। लेकिन युवती का शव गांव पहुंचते ही महिलाएं अपने-अपने घरों से बाहर निकल आईं। शव घर पहुंचते ही ये महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगीं। मां व भाभी शव को देखकर बेहोश होकर गिर पड़ीं।
तीन डॉक्टरों के पैनल किया पोस्टमार्टम
तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस दौरान एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहीं। सूत्र बताते हैं कि युवती के नाजुक अंग में चोटें और अत्यधिक रक्तस्राव, गले को घोटना और मुंह को दबाने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट में हुई है।
पीएम रिपोर्ट और परिस्थितियों के साक्ष्य के अनुसार युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के संकेत मिल रहे हैं। घटनास्थल का हाल भी यही बयां कर रहा है कि आरोपियों ने युवती को खेत में घसीटा है जिसके चलते सरसों की फसल बर्बाद हुई है। हालांकि पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही है।
नेताओं का रहा जमावड़ा
सोमवार को युवती का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर सपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग गया। कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, उनके पुत्र तनुज पुनिया, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विधायक गौरव रावत सहित कई पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष सहित कुछ बसपा नेता भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को आरोपियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की है। वहीं मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा विधायक बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता आदि नेता पहुंचे व पीड़ित परिवार को ढांढस बंधवाया है।
जैदपुर इलाके में हुए युवती हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें लगी हैं, जल्द ही अभियुक्त पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें