फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी तक की पहुंच दिखाने वाले दरोगाओं पर गिर सकती है लखनऊ की तरह ही गाज

Sun, 10 Jan 2021 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपराधिक वारदातों में लापरवाही पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिसे तरह दिग्गज इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए उसका खौफ जिले की भी खाकी पर मंडराने लगा है। राजधानी से सटे होने के कारण बाराबंकी में अधिकांश थाना प्रभारियों की पहुंच राजधानी तक है। यही नहीं उनके रिश्ते भी अवैध कारोबारियों से होने के मामले चर्चा में रहे हैं। फिर भी वह ऊंची पहुंच के कारण जिले में ही तैनात हैं। क्राइम मीटिंग में कप्तान के तेेवर और राजधानी में तबादलों से पुलिस विभाग में शनिवार को इसकी खूब चर्चा रही कि अब यहां से भी कईयों को जिला बदर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


राजधानी से सटे जिले में थाना प्रभारी से लेकर चौकी इंचार्ज तक प्रतिदिन लखनऊ के कारोबारियों के साथ उठना बैठना बना हुआ है। यही नहीं उनके रिश्तों की चर्चा भी खुलेआम है। खनन को लेकर इक्का-दुक्का दरोगाओं पर कार्रवाई हुई पर यह कारोबार पुलिस के संरक्षण में चल रहा है। यही हाल मादक पदार्थों की तस्करी हो या जमीन का कारोबार, सब जगह पुलिस की पैठ मजबूत रही है। कई अधिकारियों ने इसे तोड़ने की कोशिश की तो वह हट गए या फिर कुर्सी बचाने के लिए समझौता करना पड़ा।

यही कारण है कि जो थानेदार एक थाने में फेल हुआ तो वह हटा पर कुछ दिन बाद उससे बड़े मलाईदार थाने का चार्ज पाने में सफल रहा। लेकिन लखनऊ के तबादलों की खनक का असर बाराबंकी में भी दिखाई दे सकता है। इसके आसार कल पुलिस लाइन में हुई अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के तेवर से लगा। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की पुलिस की सक्रियता पर लोग आश्चर्य चकित भी थे कि आज क्या हो गया है। जो हाईवे के ढाबों से लेकर शराब की दुकानों तक दोपहिया वाहनों से लेकर चारपहिया वाहन की चेकिंग में खाकी की मुुस्तैदी दिखी। लेकिन यह मुस्तैदी कितने दिन रहेगी और पुराना रिकॉर्ड क्या वह छिपा पाएंगे यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि जिले में लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों का डाटा जुटाया जा रहा है। एसओ से लेकर इंस्पेक्टर, दरोगा हर किसी के कार्य की समीक्षा हो रही है। कार्य में लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें