फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में धरे गए तीन शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के मोबाइल, नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थानाध्यक्ष देवा प्रकाशचंद्र शर्मा ने दो तीन लुटेरे कृष्णा राजपूत निवासी भिटौली कला थाना सतरिख, सुजीत राजपूत निवासी भिटौली कला थाना सतरिख व पंकज राजपूत निवासी जुग्गौर थाना चिनहट जनपद लखनऊ को मुठभेड़ के दौरान मंगलवार रात पकड़ा। उनके पास से चोरी के 11 मोबाइल फोन, चार जोड़ी जूते, दो बाइक व नौ सौ रुपये की नकदी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि तीनों बदमाशों ने बीते सात नवंबर को देवा इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह शातिर हैं और इनका संगठित गिरोह है। इनके द्वारा एक ही दिन में लूट/चोरी की कई घटनाएं की जाती हैं। अभियुक्त पंकज राजकीय विद्यालय जुग्गौर से हाईस्कूल तक पढ़ाई की है और अपने गांव के आसपास फ्री डी-टू-एच डिश घर-घर लगाने का कार्य करता है। अभियुक्त सुजीत राजपूत आठवीं पास है और लखनऊ के इन्दिरा नगर में कार की एसी बनाता है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियुक्तगण एक साथ बैठकर पहले शराब पीते हैं, उसके बाद वारदात को अंजाम देते है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें