फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की वसूली में क्लीन चिट पाने वाले एसओ कोठी का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली के व्यापारी का अपहरण कर तीन लाख रुपये वसूलने वाले तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसओ कोठी पर भी आरोप लगे पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। बुधवार को सोशल मीडिया पर एसओ कोठी का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें आरोपी सिपाही, एसओ से इस मामले में बात कर रहे हैं। अब ऑडियो वायरल होने के बाद एसओ पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के भूलीगंज निवासी राहुल सिंह ने 17 अक्टूबर को एसपी से लिखित शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि 16 अक्टूबर की शाम को सात बजे मसौली चौराहा पर दो कार से आए सिपाहियों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के एक मकान में रखा गया। वहां उससे दस लाख रुपये मांगे गए। रातभर उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे तस्कर बनाकर जेल भेजने और पिस्टल लगाकर रकम का इंतजाम करने के लिए धमकी के बाद तीन लाख वसूले गए थे। इस मामले में सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह की जांच रिपोर्ट के बाद बीते शुक्रवार को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।
कोठी थाने में तैनात सिपाही जमाल, नीलेश व पुलिस लाइन के सिपाही आशीष तिवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व जबरन वसूली की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया। इस मामले की जांच कप्तान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने सीओ सदर रामसूरत सोनकर को सौंपी है। इस मामले में एसओ कोठी को क्लीन चिट दी गई थी। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उसने पैसे एसओ के सामने दिए और उनकी जानकारी में पूरा मामला सिपाहियों ने किया।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी सिपाही व एसओ के बीच फोन पर बात हो रही है। इसमें सिपाही एसओ को व्यापारी राहुल सिंह को थाने में बैठाने की बात कर रहा है। एसओ कह रहे है कि सीसीटीवी कैमरा लगे हैं, संभलकर काम करना। अब एसओ पर भी कार्रवाई हो सकती है। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि सीओ सदर मामले की विवेचना कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें