बाराबंकी। मवेशी चराने गए अधेड़ की घाघरा नदी में डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने अधेड़ का शव निकाला।
पुलिस के मुताबिक टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नउवनपुरवा मजरे मांझा रायपुर निवासी राम बहादुर (55) शनिवार शाम को मवेशी चराने घाघरा नदी के किनारे गए हुए थे। पैर फिसलने से राम बहादुर नदी के गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राम बहादुर की तलाश की। काफी देर बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे रामू ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने बताया कि राम बहादुर की मौत नदी में डूबने से हुई है।