फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संजय सेतु के एक्सपेंशन जोड़ में फिर दरार, मरम्मत शुरू

Tue, 16 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशपुर (बाराबंकी)। सरयू नदी पर बाराबंकी व बहराइच जिले की सीमा पर बने संजय सेतु के एक्सपेंशन जोड़ में फिर दरार आ गई है। सावन माह में महादेवा आने वाले कांवरियों के दृष्टिगत पुल पर खतरा बढ़ते देख एनएचएआई ने सोमवार को इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। दिन भर चले मरम्मत कार्य के कारण वाहनों को रोक-रोक कर एक ओर से निकाला गया।
विज्ञापन

पुल पर ट्रैफिक संचालन वन-वे होने से उमस भरी गर्मी में सेतु के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार में फंसे लोगों को खासी परेशानी उठाना पड़ी। एनएचएआई ने मंगलवार काे भी मरम्मत कार्य जारी रहने की बात कही है। बाराबंकी व बहराइच जिले की सीमा का विभाजन सरयू नदी से होता है। जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में रामनगर व जरवल रोड के बीच स्थित संजय सेतु से होकर ही गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी व लखनऊ ही नहीं नेपाल तक के वाहन गुजरते हैं। इस कारण सेतु में पड़ने वाली दरार की नियमित अंतराल पर मरम्मत होती रहती है।
रविवार देर रात एनएचएआई ने सेतु के एक्सपेंशन जोड़ को खिसका पाया। इसके बाद सोमवार सुबह करीब दस बजे से इंजीनियरों ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया। इस दौरान पुल पर यातायात वे कर दिया गया। दोनों ओर वाहनाें को रोककर पहले एक ओर के वाहन निकालने का क्रम चलता रहा। इसे लेकर पुल के दोनों तरफ दिन भर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हजारों वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। शाम को काम बंद कर दिया मगर मंगलवार को भी मरम्मत होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि महादेवा में सावन मेले के दृष्टिगत कांवरियों की भीड़ बढ़ेगी। एक्सपेंशन ज्वाइंट के खिसकने से पुल की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। इसी लिए पुल पर यातायात को वन वे किया गया है।
विज्ञापन


नौ अप्रैल 1981 को तत्कालीन मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शिलान्यास किया किया था। सबसे पहले 2017 में इस सेतु का पिलर धंसने पर मरम्मत हुई थी। 2018 में एक पिलर चार इंच तक धंस गया था। फरवरी 2021, जुलाई 2021, जनवरी व अप्रैल 2022 में भी मरम्मत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें