सिद्धौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनने वाला कोविड वार्ड करीब चार साल से अधूरा पड़ा है। लोक निर्माण विभाग ने पांच फीट ऊंची दीवारें बनाकर निर्माण बंद कर दिया। भवन के अंदर झाड़ियां उग आई हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि करीब चार साल पहले सीएमओ कार्यालय से पत्र आया था। पेड़ों की कटाई के बाद ठेकेदार ने नींव भरकर दीवारें बनाईं, फिर काम बंद कर दिया। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने भी जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।