फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हाईवे पर विपरीत दिशा से आई बस की टक्कर से मौसेरे भाइयों की मौत

Tue, 09 Dec 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सीएचसी त्रिवेदीगंज पर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रही स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो मौसरे भाइयों की मौत हाे गई। उनमें एक युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि दूसरा युवक लखनऊ जिले का निवासी है। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची गई। स्कूल बस में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन

लोनीकटरा के छंदरौली गांव के प्रभात वर्मा (22) लखनऊ के थाना नगराम के सिंघड़ी पुरवा निवासी अपने मौसेरे भाई दीपक (21) के साथ सोमवार दोपहर बाइक से भिलवल चौराहे से घर लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छंदरौली गांव के पास बने कट से सड़क पार करते समय विपरीत दिशा से आई स्कूल बस की जोरदार टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। प्रभात को गंभीर हालत में लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया, मगर वहां पहुंचते ही प्रभात को भी मृत घोषित कर दिया गया। प्रभात की अभी तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत कर खबर सुन नवविवाहिता सराेज देवी अचेत हो गईं। दीपक गुजरात के अहमदाबाद में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। एक दिसंबर को माता-पिता व बहन के साथ चचेरे भाई अमित के विवाह समारोह में शामिल होने घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें