सिद्धौर। सिद्धौर कस्बे में शनिवार को मुख्य सड़क पर कंबाइन मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनका मासूम बच्चा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार जैदपुर के अमेठिया गांव निवासी सत्यम सिंह पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से जा रहे थे। जैदपुर-सिद्धौर मार्ग पर कंबाइन से बाइक टकरा गई। सत्यम की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत पर चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।