फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में रहेंगे मतगणना स्थल

Thu, 30 Nov 2017 11:59 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में गुरुवार को जनेस्मा में स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को होने वाली मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थलों पर पुलिस व पीएसी के सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार को मतगणना स्थलों पर जाकर जायजा लिया।
विज्ञापन


जिले की एक नगर पालिका परिषद व 12 नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार एक दिसंबर को संपन्न होगी। जिले में रामनगर तहसील, फतेहपुर तहसील, सिरौलीगौसपुर, हैदरगढ़ तहसील समेत शहर में जनेस्मा व पटेल कालेज में मतगणना स्थल बनाए गए है।

इन सभी जगहों पर सुरक्षा के लिए जहां सात सीओ तैनात रहेंगे वहीं 19 एसओ, 550 महिला व पुरुष सिपाही, 6 इंस्पेक्टर, 68 एसआई व 157 होमगार्डो की तैनाती के साथ ही दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके साथ ही दो एएसपी व सभी एसडीएम व एडीएम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे।
विज्ञापन


एसपी अनिल कुमार सिंह व डीएम अखिलेश तिवारी ने बृहस्पतिवार को शहर समेत तहसीलों में बने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा का हाल देखा है। एसपी का कहना है कि सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें