लखनऊ। लविवि में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान ने एमबीए फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की तिथि घोषित कर दी है। निदेशक प्रो. पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, काउंसिलिंग 21 की सुबह 10 बजे से द्वितीय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद, आवेदन पत्र की प्रति, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं अर्हता परीक्षा की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। प्रति सेमेस्टर शुल्क 81,080 रुपये है।