फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगी कोरोना वैक्सीन, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन के जिले में बुुधवार को आने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चूंकि वैक्सीन मंडल स्तर से मिलनी है इसलिए इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना वैक्सीन की कितनी डोज मिलनी है यह अभी तय नहीं है, लेकिन वैक्सीन के बुुधवार को अयोध्या मंडल से मिलने की उम्मीद है। वैक्सीन लाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सभी तैैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए एक अलग कक्ष बनाया गया है। वैक्सीन को निर्धारित तापमान में रखने के लिए दो डीप फ्रीजर भी लगाए गए हैं।
वैक्सीन कक्ष पर नजर रखने के लिए कक्ष के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। हालांकि विभाग को कितनी डोज मिलनी है अभी इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। शासन से यह निर्देश जरूर मिले हैं कि कोरोना वैक्सीन अयोध्या मंडल से बुुधवार को मिल सकती है। वैक्सीन को पुलिस की निगरानी में सुरक्षित लाने के लिए पुलिस अधीक्षक से सहयोग मांगा गया है। इसके लिए पत्र एसपी को भेज दिया गया है। इस संबंध में शासन स्तर से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव
बाराबंकी। कोरोना के तीन और मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 58 रह गई है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, हैदरगढ़ के सुबेहा, रामनगर के जयधर किशनपुरवा बिंदौरा और देवा के कुसुंभा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें