फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दूसरे संदिग्ध को कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वायरस के एक और संदिग्ध युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी जांच के लिए सैंपल लैब भेजा गया है। दूसरी तरफ सोमवार को भर्ती कराए गए युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद देर शाम उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सफदरगंज क्षेत्र के रहने वाले युवक को कोरोना वायरस संक्रमित होने के संदेह पर विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह गत दिनों ही सऊदी अरब से लौटा है। परिवारीजनों के मुताबिक लौटने के बाद से वह बीमार चल रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने युवकों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला की निगरानी में युवक की जांच के लिए सैंपल लिया गया।
दूसरी तरफ कोरोना के संदेह पर सोमवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए युवक जांच में निगेटिव पाया गया। इसके बाद मंगलवार देर शाम उसे घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी मंगलवार को भी सक्रिय रहे। डीएम ने कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें