फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोरोना पॉजिटिव मिले तीन, एक्टिव केस 49

Mon, 17 Apr 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को जांच रिपोर्ट में तीन और पॉजिटिव पाए गए। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसी के साथ जिले में 49 एक्टिव केस हो गए है। वहीं, तीन लोगों के स्वस्थ्य होने का भी दावा किया जा रहा है। कोविड प्रबंधन के प्रति गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिनों में एक भी ऐसा दिन नहीं गुजरा जिसमें पॉजिटिव केस न आए हों। विभाग स्थिति को नियंत्रण में करने का दावा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को जिले में 202 आरटीपीसीआर और 211 एंटीजन मिलाकर 413 जांचें हुईं। रविवार शाम को आई रिपोर्ट में देवा के दो और दरियाबाद का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। विभाग टीम की निगरानी में इन सभी को होम आइसोलेट किए जाने का दावा कर रहा है। लोगों का कहना है कि सिर्फ फोन पर ही हाल-चाल लिया जाता है। जिले में केस घट नहीं रहे है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में सतर्कता का भाव देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं, इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. डीके श्रीवास्तव का कहना है कि सावधानी बरतने के लिए लगातार लोगों से अपील की जा रही है। मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने लिए भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें