फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र में मिले तीन और कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले तीन और युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिलने के बाद तीनों को सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों जीआईसी पोखरा में क्वारंटीन थे जिस पर प्रोटोकॉल के तहत वहां कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित पाए गए तीनों युवक कुछ दिन पूर्व दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से आए थे, संदिग्ध प्रतीत होने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसके बाद तीनों को राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में रखा गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में तीनों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कॉलेज में क्वारंटीन अन्य लोगों में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही आननफानन में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों युवकों को सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम के आदेश पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने आसपास के इलाके को सील कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू करा दी है। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक बार फिर 27 तक पहुंच गई है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ क्षेत्र के तीन युवकों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, तीनों को हिंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें