फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी, बैंक कर्मी, सभासद पुत्र समेत 30 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ जिले में पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी, बैंक कर्मी, सभासद पुत्र समेत करीब 30 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शहर से सटे रसौली कस्बे के आठ लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी सूरतगंज, रामसनेहीघाट और आईसीआईसी बैंक में कार्यरत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएचसी सूरतगंज को दो दिनों के लिए सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा देवा के मोहल्ला कचेहरान-1 मेेें सभासद पुत्र समेत तीन लोग की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
वहीं रसौली कस्बे के आठ लोग पीड़ितों के संपर्क में आने की वजह से कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिससे यहां पर हड़कंप मच गया है। वहीं त्रिवेदीगंज के कोरियानी में दो, अलमापुर में दो, हिंद अस्पताल का एक कर्मचारी, हैदरगढ़ के ठाकु्रद्वारा वार्ड में तीन, जलालपुर में दो, दादरा में एक, मुबारकपुर में तीन, देवा रोड, कैलाश आश्रम, हिदायतपुर, राजकमल रोड, सैदखानपुर, ग्लेक्सी कंपाउंड स्टेशन रोड समेत कुल 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें