बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले कम हो रही हो, लेकिन मृत्युदर में कमी नहीं आ रही है। रविवार को संक्रमण की चपेट में आकर व्यापारी नेता समेत चार और लोगों की जान चली गई। जिले में कोरोना से अब तक 203 लोगों की मौत हो चुकी है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 60 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जांच रिपोर्ट के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
रामसनेहीघाट के रहने वाले एक व्यापारी नेता की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने चार दिन पूर्व लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हैदरगढ़ के पालपुर निवासी एक अधिवक्ता की हिंद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि जांच में कोरोना की पुष्टि होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। धनोखर चौराहे के निकट रहने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक की घर पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर होम आइसोलेशन में थे।
मुंशीगंज मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिले में कोरोना से 203 लोगों की मौत हो चुकी है। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 45 और लोग संक्रमित पाए गए हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना से व्यापारी नेता समेत चार लोगों की मौत की जानकारी मिल है। संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षकों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, जितने लोग संक्रमित पाए गए हैं सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ