फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के दो दिन में 18 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरी तरफ 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 73 रह गई है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें बंकी के बनवा में दो और हैदरगढ़ के जोंधी में दो तथा गनौरा, सुमेरगंज, सैफपुर, लखपेड़ाबाग, बैसखा तिंदोला, भुलभुलिया सेमरावां, लालपुर करौता और देवगापुर में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर में दो, चैतना वरना, कैमई, तेजवापुर और पोखरा चीनी मिल में एक-एक संक्रमित मिले हैं। उधर जिला कारागार में कोरोना जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 181 बंदियों की जांच की गई। सभी बंदियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें