बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की चपेट में दो मासूम समेत 17 और लोग आ गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के दशहराबाग के रहने वाले दो मासूम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा तीन और लोग इस रोग की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा सरावगी मंदिर के पास दो, आवास विकास कॉलोनी में दो और सूरतगंज के रमवापुर में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नहर कॉलोनी, किशुनपुर रामनगर, निजामुद्दीनपुर रामनगर, शहर के गोकुलनगर, देवा के पलटा, शहर के रसूलपुर, कटरा, इलौली सरसवां, टिकुरी, हैदरगढ़, भैरमपुर, फतेहपुर, महादेवा लोधौरा में एक-एक समेत 17 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।