बाराबंकी। कोरोना का संक्रमण जिले में बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को 110 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में सिंचाई विभाग के एक्सईएन, पीएसी का जवान, डाकघर, सीएचसी और चकबंदी कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद एक्सईएन समेत कई लोगों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद संबंधिथ कार्यालयों को बंद कर सैनिटाइजेशन कराया गया।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कई दिन से बुखार की शिकायत थी। संक्रमण के संदेह पर उन्होंने गुरुवार को जांच कराई। रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। गत दिनों संपर्क में आने वालों को अपनी जांच कराने की सलाह दी है। इसके अलावा डाकघर, पॉलीटेक्निक, सीएचसी बड़ागांव और चकबंदी कार्यालय हैदरगढ़ के कर्मचारी तथा दसवीं वाहिनी पीएसी का एक जवान भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मिलने कर्मचारियों के कार्यालयों को बंद कर शुक्रवार को सैनिटाइजेशन कराया गया।
इसके अलावा शहर की आवास विकास कॉलोनी में पांच, सत्यप्रेमीनगर में चार, मरांगपुरवा हरख में दो, सेमरावां में एक, सिद्धौर में एक, भैरमपुर में चार, रामनगर में एक, सराही में तीन, अरुवा में एक, सुरजवापुर में दो, ज्योली शहाबपुर में एक, पीरबटावन में दो, जयचंदपुर में एक, नाका सतरिख में एक, भुलभुलिया में तीन, उज्जवलनगर कोठी में एक, रिलायंस फैक्टरी में एक, लखपेड़ाबाग में तीन, सरावगी में एक, बड़ेल में तीन, रसूलपुर में तीन, ठाकुरपुर सिरौली में दो, श्यामनगर में एक, त्रिवेदीगंज में चार, जरौली में तीन, पचघरा में एक, पीएनबी सफदरगंज में एक, भानमऊ में चार, भटखेड़ा वार्ड हैदरगढ़ में दो, थानपुर दतौली चंदा में एक, ठठराही वार्ड में दो, प्यारेपुर अछेछा में एक, बलछत में एक, गदिया में एक, जबरीकला में एक, लोखरिया में एक, लाजपतनगर में एक, सिविल लाइंस में एक, पुरानी सब्जी मंडी में एक, दक्षिण टोला बंकी में एक समेत 110 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।