फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन, एडीओ समेत 66 और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना का प्रकोप जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन, बंकी के सहायक विकास अधिकारी, हैदरगढ़ उपकेंद्र के कर्मचारी समेत 66 लोग और कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें कई संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन समेत अन्य को होम आइसोलशन में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पूर्व चेयरमैन की सेहत पर बराबर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के एक पूर्व चेयरमैन के साथ उनके दो चालक का एक नौकर भी संक्रमित पाया गया है। बंकी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी के साथ कई कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हैदरगढ़ बिजली उपकेंद्र का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व कई अन्य को होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को पूर्व चेयरमैन की सेहत पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। उधर एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान 1230 वाहनों की जांच करने के साथ 530 का चालान किया गया।
महादेवा मंदिर मार्ग 21 दिन रहेंगे बंद
महादेवा में कोरोना के छह मरीज मिलने के बाद उसे हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। तीन अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार है। इसके साथ ही रक्षाबंधन है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए मंदिर परिसर को जाने वाले सभी मार्गों को प्रोटोकॉल के तहत 21 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस अवधि में मंदिर में पूजा अर्चना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें