फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो ने जीती जंग, 79 की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने से घबराए लोगों के साथ प्रशासन के लिए शुक्रवार को अच्छी खबर आई। कोरोना संक्रमित दो लोगों ने जंग जीत ली। इसके साथ ही 79 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव चार व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या 130 पहुंच गई थी। दो युवकों के ठीक होने की रिपोर्ट के बाद यह संख्या 128 रह गई है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ क्षेत्र के दो युवकों की जांच रिपोर्ट 10 मई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों को सुल्तानपुर जिले के कुड़वार सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ होकर शुक्रवार को अपने-अपने घर आ गए हैं। इसके साथ ही 19 मई को जिन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गए थे, उनमें 79 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। डीएम ने कहा कि दो लोग कोरोना से लड़ते हुए सफल हुए हैं।
स्वस्थ होने वाले दोनों युवक हैदरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। मरुई के लोदीपुर गांव निवासी जुनैद चार मई को सूरत से लौटा था। जांच के लिए भेजे सैंपल की 10 मई को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को स्वस्थ होने के बाद घर पहुंचे जुनैद ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऐसा लगा कि अब कुछ ही दिन का जीवन शेष है। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग करने के साथ साहस बंधाया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की वजह से मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। जानकारी पर गांव पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि युवक को होम क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कस्बे के ठाकुरद्वारा वार्ड निवासी हफीज सात मई को मुंबई से लौटा था। 10 मई को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने हफीज को सुल्तानपुर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को घर पहुुंचे हफीज ने बताया कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के इलाज की बदौलत मुझे नया जीवन मिला है। कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद काफी घबराहट हो रही थी। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरा ध्यान रखा। एसडीएम योगेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इस दौरान किसी से मिलने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें