फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार

विज्ञापन
21 बाराबंकी। केंद्र पर परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा दूसरे के स्थान पर दे रहे मुन्नाभाई को केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर असंद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया। मामला राम अभिलाष स्मारक इंटर कॉलेज नसीपुर परीक्षा केंद्र का है। यहां पर आरजेएस इंटर कॉलेज टेंडवा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र है। सोमवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा थी। इस केंद्र के कक्ष संख्या- एक में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई का केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा।
विज्ञापन

इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम को दी गई। उसके बाद गिरफ्तार छात्र को असंद्रा पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक मुराली लाल अवस्थी की तहरीर पर असंद्रा थाना क्षेत्र में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक 11वीं का छात्र है। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने छोटे भाई की पूरी परीक्षा दी है।
यूपी बोर्ड की पारदर्शीपूर्ण को लेकर की गई हाइटेक व्यवस्था में सोमवार को पकड़ा गए मुन्नाभाई का मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही नेताजी श्यामलाल यादव स्मारक इंटर कॉलेज सफदरगंज व श्री सुंदरलाल स्मारक इंटर कॉलेज में सैदनपुर औरेला में परीक्षा दे रही बाराबंकी पब्लिक स्कूल जंगरा बसावनपुर की एक छात्रा परीक्षा देती पकड़ी गई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा 2318 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। जबकि 34 हजार 301 ने परीक्षा दी। इसी पाली में इंटरमीडिएट के कृषि गणित विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं आठ अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर विषय की परीक्षा 359 परीक्षार्थियों ने दी। तो 13 अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्कशास्त्र की परीक्षा छह हजार 541 परीक्षार्थियों ने दी तो 346 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सचल दल की टीमें सक्रिय रही। सोमवार को भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के सुपूर्द किया गया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर असंद्रा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें