फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जूता चोरी को लेकर विवाद, बैरंग लौटी बरात

Fri, 17 Mar 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैसनपुर गांव में बुधवार रात दुजई कश्यप की बेटी की शादी थी। शाम को बरात आई थी। सुबह परंपरा के अनुसार दूल्हे के जूते चोरी हुए, जिसके एवज में एक हजार रुपये की मांग की गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन




बात इतनी बिगड़ गई कि शादी टूटने की नौबत आ गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बड़े व बुजुर्ग एकत्र हुए। पुलिस भी पहुंची, पंचायत हुई मगर बात नहीं बनी। आखिरकार बरात बैरंग लौट गई। मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी नहीं करने को लेकर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें