फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला संविदाकर्मी का शव

Mon, 07 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह पावर कॉर्पोरेशन में तैनात संविदाकर्मी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। उसके भाई ग्राम प्रधान हैं। चर्चा है कि संविदाकर्मी की ओर से कई लोगाें से बिल आदि के नाम पर पैसा लिया गया था, जिसे लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन



सतरिख क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी गुड्डू यादव (36) मोहना पावर हाउस में संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। सुबह उसके धान के खेतों में निराई चल रही थी। गुडडू ने पत्नी से बताया कि वह खेत जा रहा है। इसके कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि गुड्डू का शव पड़ोस के गांव हेमतापुर में बाग में पेड़ से फंदे पर लटका है। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक किशोरी खेत से सांड़ खदेड़ने के लिए इधर आई तो शव लटका देखा। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए। गुड्डू के भाई अशोक कुमार महमदपुर गांव के प्रधान हैं।


परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरु कर दी, मगर इसी बीच सतरिख पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम को जरूरी बताया तो परिजन मान गए। शव को जिला मुख्यालय भेजने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। गुड्डू के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री है। एसएचओ नारदमुनि ने बताया के प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें