फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार माह में 50 लाख पैरासीटामॉल की खपत

Sat, 26 Sep 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले चार माह में बुखार के मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। अस्पतालों में प्रतिदिन करीब 2500 बुखार पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में मरीजों को पैरासीटामॉल की 50 लाख गोलियां वितरित की गईं। इसके अलावा 31 लाख बी कॉम्प्लेक्स, 17 लाख से अधिक लिवोसिट्रीजन टैबलेट और 16 लाख ओमेज कैप्सूल भी बांटे गए।
विज्ञापन

दवाओं की बढ़ी खपत से मरीजों की संख्या में वृद्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिजिशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि पैरासीटामॉल का इस्तेमाल बुखार और दर्द में किया जाता है। बी कॉम्प्लेक्स शरीर को ऊर्जा देने में सहायक है। लिवोसिट्रीजन एलर्जी और सर्दी-जुकाम के लक्षणों में दी जाती है, जबकि ओमेज एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं में उपयोग होती है।
सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में दवाओं की खपत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें