बाराबंकी। बिजली दरों में हुई 12 प्रतिशत बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है। इस बढ़ोतरी की सभी उपभोक्ताओं ने आलोचना की है। बिजली दरों में बढ़ोतरी का सबसे अधिक बोझ ़ा है। बिजली संकट से पहले से ही त्रस्त ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को अब ज्यादा बिल चुकाना पडे़गा। उपभोक्ताओं ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन में मौजूद कुछ कर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार के बजाए सरकार उपभोक्ताओें को परेशान कर रही है। बिजली की दिशा एवं दशा यहां तक पहुंचाने में सरकारी महकमा ही पलीता लगाता रहा है। अब सरकार बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सारा भार उपभोक्ताओं पर डाल रही है।